{"_id":"61d875d1a3c40854995e3657","slug":"demonstration-of-congressmen-against-companies-etawah-news-knp674110188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनियों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनियों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर/भरथना। कांग्रेसियों ने इटावा तहसील में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में दो वित्तीय कंपनियों के विरोध में विस स्तरीय प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि यह कंपनियां लोगों से उनकी बचत को लूटने का कार्य कर रही हैं। कहा कि इन कंपनियों को सेबी तथा सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में उपभोक्ताओं के जमा पैसे लौटने का आदेश दिया है।
यह कंपनियां लोगों का पैसा वापस नहीं कर रहीं, जिसमें सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कंपनियों की संपत्ति जब्त कर लोगों का जल्द से जल्द भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
अन्यथा कांग्रेस पार्टी इन खाताधारकों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन में राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, प्रेम किशोर द्विवेदी, सरवर अली, चंद्र मोहन तिवारी, कुसुमलता उपाध्याय, करण सिंह राजपूत सहित कई कांग्रेसी और कंपनियों के खाताधारक रहे।
उधर, जसवंतनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में एसडीएम नम्रता सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दो वित्तीय कंपनियों ने निवेशकों से 14 हजार करोड़ रुपये जुटाए।
सालों से निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी निवेशकों के हितों का संरक्षण करने के लिए आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, लख्मीचंद्र दीक्षित, उदयभान सिंह, आलोक यादव, रामनरेश यादव, शिवराम सिंह, तुलसी दास, राजपाल सिंह, राजकुमार, राजेश, आजाद खां, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।
उधर, भरथना में कांग्रेसियों ने रजिस्टार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन दिया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, हंसमुखी संखवार, जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, यादव लाल सिंह दोहरे, डॉ. हरिकिशन कठेरिया, संजीव कठेरिया, रणवीर सिंह यादव, विनोद कुमार, विकास पोरवाल उपस्थित रहे।