फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand raised for halts for the Rajdhani Express and Sealdah-Ajmer Express.

Etawah News: राजधानी एक्सप्रेस व सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की

Sun, 12 Jul 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for halts for the Rajdhani Express and Sealdah-Ajmer Express.
इटावा। सपा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनेश अग्रवाल को पत्र भेजा है। इसमें रेल यात्री सुविधाओं में सुधार और विकास कार्यों को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। सांसद ने कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू करने की बात रखी है। उन्होंने रेलवे से जुड़े अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने इटावा जंक्शन पर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। फफूंद स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस व अजमेर जयपुर एक्सप्रेस के ठहराव की बात कही गई है। इटावा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई है। भिंड स्टेशन से चलने वाली रतलाम एक्सप्रेस को इटावा जंक्शन से जोड़ने की बात रखी गई है। भरथना व अछल्दा स्टेशनों पर महानंदा, टाटा मूरी और संगम एक्सप्रेस का ठहराव हो।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के समय से इटावा, भरथना, अछल्दा और फफूंद स्टेशनों पर बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग की गई है। इटावा स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर महिला शौचालय बनाने और दोनों मुख्य गेटों की तरफ स्वचालित सीढ़ियां लगाने की मांग शामिल है। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर बने अंडरब्रिज के नीचे जलभराव की समस्या का समाधान मांगा गया है। इटावा जंक्शन के नीचे बनी जल निकासी की पुलियों के चौड़ीकरण की भी मांग की गई है। रामनगर फाटक पर बने फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन कराने और सुन्दरपुर रेलवे फाटक व अछल्दा में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी मनोरंजन सदन से रेलवे लाइन तक सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया है। औरैया के घसारा हाल्ट को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई है। सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने रेलवे प्रशासन से इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed