फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand from CM to release Khushi Dubey

सीएम से खुशी दुबे को रिहा करने की मांग

Fri, 18 Jun 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand from CM to release Khushi Dubey
इटावा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने बिकरू कांड में करीब दस माह से जेल में निरुद्ध खुशी दुबे की तत्काल रिहाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी दीक्षित व युवा जिलाध्यक्ष मोहित दुबे एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ के सचिव राजीव तिवारी एडवोकेट ने कहा खुशी दुबे निर्दोष है और उसे रिहा किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि खुशी गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती है। जब तक उसके विरुद्ध कोई आरोप तय नहीं हो जाते, उसे बेहतर इलाज व देखभाल के लिए रिहा किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने आए लोगों में अनिल कुमार पांडेय, विष्णु पद शुक्ल, कुश त्रिपाठी, अंजनी दीक्षित, अतुल बाजपेई, जीत दुबे, विष्णुकांत मिश्र एडवोकेट आदि रहे।
फोटो संख्या 02: ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी का स्वागत करते युवक
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी एडवोकेट व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी एडवोकेट का पक्का बाग पर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। संजय तिवारी एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सुनील तिवारी एडवोकेट ने कहा ब्राह्मण समाज को जोड़कर सबको सम्मान देने का कार्य करेंगे। इस दौरान पवन दुबे, राहुल दीक्षित, संजीव शर्मा, राजीव पाठक, राकेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed