फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death toll due to typhoon, three deaths

आंधी-पानी के दौरान हादसे, तीन की मौत

Sun, 21 May 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला/इटावा
अमर उजाला/इटावा Updated Sun, 21 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Death toll due to typhoon, three deaths
भरथना क्षेत्र में आई तेज आंधी में उड़े टिन शेड। - फोटो : amarujala
रविवार दोपहर आई तेज आंधी-पानी से घरों की टिन उड़ गई। मौजा बहारपुरा के नगला बसावन में बिजली गिरने से खेतों में बकरी चराकर रहे युवक की मौत हुई। पेड़ गिरने से एक भैंस दबकर गई।
विज्ञापन



नगला बसावन में रामकिशन उर्फ संतोष शाक्य(25) पुत्र सीता राम शाक्य की आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। वह बकरी चराकर घर लौट रहा था। ग्राम भोली में शाकिर अली की डेयरी फार्म की टिन उड़ गई।
विज्ञापन


ग्राम कुनेठी में पेड़ गिरने से राम सिंह राठौर की एक भैंस दबकर मर गई। एक अन्य जानवर घायल हो गया। नगला बसावन पहुंचे क्षेत्रीय नेता जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, उपजिलाधिकारी भरथना राजमणि मिश्र, नायब तहसीलदार आलोक चौहान, कानूनगो जगदीश यादव व थाना प्रभारी सुनील कुमार सिह, महेंद्र सिंह , मो. मतीन ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम रुकनपुरा में तेज आंधी- पानी ने एक दीवार के गिरने से टिन शेड के नीचेेे बैठे एक वृद्ध की जान चली गई। गांव में कई टिन शेड, पेड़, विद्युत पोल एवं गांव में रखे ट्रांसफार्मर गिर पड़े। जिससे गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।


 गांव के ही राजवीर सिंह यादव के खेत में बनी दीवार पर पड़े टिन शेड में भैंस बांधते थे।  गांव के ही 70 वर्षीय मुकुट सिंह यादव पुत्र लालाराम वहां आकर बैठ गए। अचानक दीवार गिर गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टिन शेड में ही बैठे राजवीर सिंह पुत्र पुत्तूलाल, सुधीर कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह जख्मी हो गए


जिनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। गांव के ही आरम सिंह की पक्की दीवार गिर गई। तहसीलदार जसवंतनगर जयकरन कुशवाह, क्षेत्रीय लेखपाल पूरन सिंह के साथ गांव में पहुंचे। गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया।  उन्होंने हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed