{"_id":"608d91d08ebc3efb8d1e3514","slug":"death-of-three-infected-266-new-cases-reported-etawha-news-knp6262902143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संक्रमितों की मौत, 266 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संक्रमितों की मौत, 266 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
इटावा। जिले में शनिवार को तीन और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना से करने वालों की संख्या 198 पहुंच गई है। शनिवार को 71 महिलाओं समेत 266 नए संक्रमित मिले और 224 मरीज स्वस्थ हुए।
जिले में अभी तक 10869 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 8534 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 198 की मौत हो चुकी है। 2137 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 26, सैफई में एक, जसवंतनगर क्षेत्र के महामई गांव में 14, सीएचसी महेवा में नौ, मोहम्मदा ताखा में छह, बसगंवा में पांच, पुरबिया टोला व नगला नरिया में चार- चार, सिविल लाइन, बसरेहर, उझियानी, उदी मोड़, मोतीझील, असवा पूर्वी कछार में तीन-तीन, फरेनी, वीर सिंहपुर, मधसेना, लालपुरा, लुधपुरा, वैदपुरा, राजपूत कालोनी में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
52 की जांच हुई, 14 निकले संक्रमित
भरथना। स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को नगर के मोहल्ला बालूगंज, महावीर नगर, इंद्रानगर व गिरधारीपुरा आदि में 52 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की। इसमें 14 लोग संक्रमित पाए गए। पालिका टीम ने संक्रमितों के घरों व आसपास सैनिटाइजेशन कराया। जांच टीम में अविनाश त्रिवेदी, शिवेंद्र प्रताप सिंह व पवन कुमार आदि ने मोहल्ला में कोविड जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
3110 ने कराई जांच
कोरोना जांच में तेजी आ गई है। शनिवार को 1953 लोगों ने एंटीजन किट और 1157 ने आरटीपीसीआर से जांच कराई। सैंपलिंग प्रभारी डा.सुशील कुमार ने बताया शनिवार को 3110 लोगों की जांच हुई। जिले में अब तक पांच लाख चौदह हजार पांच सौ सत्तर लोगों की जांच हो चुकी है।