{"_id":"93eafda3bc31ae98bf910e6c62ee2f7a","slug":"death-of-a-man-after-being-crushed-by-tanker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से कुचलकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर को भगा ले गया। बाद में पुलिस ने टैंकर को फूप के पास पकड़ लिया। चालक भाग जाने में सफल रहा। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उदी मोड़ निवासी जितेंद्र जाटव (25) पुत्र सरमनलाल सोमवार को किसी काम से इटावा आया था। रात करीब 9 बजे वह वापस अपने घर को लौटा। उदी चौराहा पर किसी वाहन से उतरने के बाद वह सड़क क्रॉस करने लगा कि इटावा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख चालक टैंकर को भिंड की ओर भगा ले गया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने टैंकर का पीछा किया तो चालक फूप के पास टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर थाने में दाखिल किया। जितेंद्र जाटव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, गांव पचावली के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार जयदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी रामनगर व उनकी पत्नी ज्योति और साढ़े पांच वर्ष का बेटा कार्तिक घायल हो गए।
विज्ञापन
काजी पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आने से सुनील पुत्र सूबेदार निवासी मानिकपुर विसू घायल हो गया। इसके अलावा मालगोदाम रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार विकास पुत्र प्रेम सिंह निवासी अमृतपुर बसरेहर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।