{"_id":"60426de08ebc3ecbb54f6b58","slug":"death-of-a-bicycle-rider-due-to-collision-with-a-vehicle-etawha-news-knp615832074","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के कचौरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीण और परिजन हंगामा करने लगे। साथ ही डीएम को भी मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बलरई के कीरतपुर निवासी विजय राम (50) साइकिल से फेरी लगाकर कास्मेटिक सामान की बिक्री करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से कीरतपुर जा रहा था। तभी कचौरा मार्ग पर तेज रफ्तार एक वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को घटना की सूचना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि विजय मूलरूप से इटावा के मुसाबली का रहने वाला है। वह यहां पर बहन के घर में रह रहा था। कोतवाल नवरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।