{"_id":"e86d52f2a00634780e090485cc09e2a1","slug":"death-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री के साले की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री के साले की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई के पास रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके भाई को मामूली चोटें आई। मृतक दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री का साले हैं। जबकि दूसरी बाइक पर सवार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई रिम्स में भर्ती कराया गया है। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुरी निवासी कमलेश यादव (50) पुत्र अतर सिंह अपने भाई चंद्रप्रकाश के रविवार को सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात को जब वह वापस लौट रहे थे कि सैफई हवाई पट्टी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
दोनों बाइकों की स्पीड अधिक थी। हादसे में बाइक चला रहे कमलेश यादव सड़क पर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रप्रकाश व दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घायलों को रिम्स सैफई में भर्ती कराया गया। पूर्व राज्यमंत्री राकेश यादव के साले की मौत की खबर मिलने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, आशीष राजपूत सहित अन्य सपा नेता रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। पुलिस ने भी शव का पोस्टमार्टम रात में ही कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।