{"_id":"60c246008ebc3e8a64696313","slug":"death-etawah-news-middle-age-put-himself-fire-by-pouring-etawah-news-knp633394364","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्घि अधेड़ ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्घि अधेड़ ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगाई आग, मौत
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम इकनौर में एक अधेड़ ने कमरे में खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बराऊख चौकी के तहत ग्राम इकनौर में सत्यवीर सविता (50) ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के अंदर खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। घटना के समय उसकी मां सुखदेवी आंगन में खाना बना रही थी।
वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर बाहर दाढ़ी बना रहा उसका भाई राम अवतार दौड़ व ग्रामीण दौड़ कर आए और किसी तरह से आग को बुझाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाबत पूछताछ में मृतक के मंदबुद्धि होने की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों ने दी है। वह अपनी बहन के यहां काफी समय से रह रहा था। करीब दस दिन पूर्व ही गांव आया था।