फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dealer is not giving how to make refined Gujiya on Holi

डीलर नहीं दे रहा है रिफाइंड कैसे बने होली पर गुजिया

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dealer is not giving how to make refined Gujiya on Holi
राशन न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : ETAWAH
बसरेहर। ग्राम पंचायत रिटोली के मजरा खरगपुरा के लोग कोटेदार की मनमानी से परेशान हैं। कोटेदार लोगों को राशन कम दे रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को कोटे की दुकान पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रिफाइंड न देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव खरगपुरा निवासी विजय सिंह, कमलेश सहित गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने कोटेदार पर कई आरोप लगाए। बताया कि पहले तो मुफ्त मिलने वाला राशन बीस रुपये लेने के बाद देता था। इतना ही नहीं एक यूनिट पर डेढ़ किलो राशन भी कम देता है। सरकार की ओर से मुफ्त मिलने वाला चना और रिफाइंड भी नहीं बांट रहा है।
विज्ञापन

इस कारण गरीबों को होली पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में बाजार में रिफाइंड 180 रुपये लीटर के आसपास मिल रहा है। हम लोग मेहनत मजदूरी करने वाले हैं। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हम लोग रिफाइंड खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदार कहता है कि ऊपर से ही राशन कम आ रहा है, तभी कम दिया जा रहा है। जब रिफाइंड और चने की बात की जाती है तो कहता है कि वह हम बांट चुके हैं, अब जब आएगा तब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed