{"_id":"6ad1140cb458c823af035351","slug":"dead-cow-gets-stuck-in-gwalior-etawah-memu-engine-dragged-for-500-metres-etawah-news-c-216-1-etw1012-151513-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ग्वालियर-इटावा मेमू के इंजन में फंसा मृत गोवंश, 500 मीटर घिसटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ग्वालियर-इटावा मेमू के इंजन में फंसा मृत गोवंश, 500 मीटर घिसटा
Thu, 15 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
उदी। ग्वालियर से इटावा आ रही मेमू ट्रेन से बृहस्पतिवार सुबह एक गोवंश टकरा गया। गोवंश का शव ट्रेन के इंजन के पहिए में फंसकर लगभग 500 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद जब लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर जांच की तो पाया कि गोवंश का शव इंजन के पहिए में फंसा था। इसके बाद लोको पायलट व गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश के शव को निकाला और इंजन की जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए बढ़ाया। इसके चलते ट्रेन लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही।
ग्वालियर- इटावा मेमू ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर उदी मोड़ स्टेशन के पास कृष्णानगर पुल के पास पहुंच थी कि तभी ट्रैक पर दो गोवंश आपस में लड़ते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे एक गोवंश छिटककर दूर जा गिरा वहीं दूसरे की इंजन से टकराकर मौत हो गई। गोवंश का शव इंजन के नीचे पहिए में फंस गया। मृत गोवंश लगभग 500 मीटर तक पहिए के साथ घिसटता चला।
इस टक्कर के बाद लोको पायलट ने नियमानुसार ट्रेन को रोककर जांच की तो पता चला कि मृत गोवंश का शव पहिए में बुरी तरह से फंसा था। इसके बाद कई बार ट्रेन को आगे-पीछे करके गोवंश के शव को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में सवार यात्री धनपाल सिंह ने बताया कि घटना के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में इंतजार करना पड़ा।