फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of youth found under Yamuna bridge in Etawah, fear of murder

इटावा में यमुना पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found under Yamuna bridge in Etawah, fear of murder
श्याम बाबू,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। दुकान पर काम करने निकले भतौरा के युवक का शव शनिवार सुबह कचौरा यमुना पुल के नीची पड़ा मिला। करीब मीटर दूरी पर गड्ढे में बाइक पड़ी थी। मृतक के चेहरे पर चोटों के हल्के निशान भी थे। इस आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या या हादसा दोनों बिदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

भतौरा गांव निवासी श्याम बाबू (35) पुत्र सतीश चंद्र सविता मालाजनी में ढाबे के सामने एक दुकान पर बाल काटने का काम करता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह दुकान जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। शुक्रवार रात को घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों से जानकारी ली लेकिन कहीं श्याम बाबू का पता नहीं चला।
विज्ञापन

कचौरा यमुना पुल के नीचे शनिवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने शव पड़ा देख बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में एसओ अलमा अहिरवार फोर्स के साथ पहुंचे गए। पुलिस ने मृतक की जेब में डायरी मिली। उसमें फोन नंबर लिखे थे। नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। छानबीन में पुलिस को पुल के नीचे शव मिलने वाली जगह से करीब 100 मीटर दूर एक गड्ढ़े में बाइक भी पड़ी मिल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के चेहरे पर चोट के हल्के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी सहित दोनों पुत्र निखिल, हर्ष सहित दोनों पुत्रियों साक्षी ओर जान्वी का रो रो कर बुरा हाल था। आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed