{"_id":"5f1439fc8ebc3e63d7045847","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-suspicious-circumstances-on-expressway-etawha-news-knp5719924110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा मिला है। हरियाणा के झज्जर जिले का पता लिखा एक परिचयपत्र भी उसकी जेब से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस उसके किसी वाहन से कुचलने की आशंका जता रही है।
थाना क्षेत्र के तहत एक्सप्रेसवे पर भाऊपुरा गांव के सामने सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना यूपीडा और पुलिस को मिली। पुलिस को उसके कपड़ों की तलाशी में जेब से एक परिचयपत्र बरामद हुआ।
इस पर प्रमोद मंडल पुत्र शिवशंकर मंडल निवासी झज्जर हरियाणा अंकित है। परिचयपत्र से यह साफ नहीं हो सका कि वह किस विभाग या संस्था का है। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र यादव ने बताया कि करीब 25 साल के युवक का शव जिस हालात में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
उससे आशंका है कि युवक ट्रक आदि वाहन का हेल्पर हो सकता है। गाड़ी के केबिन से नीचे गिरने पर वह उसी या अन्य किसी गाड़ी से कुचल गया हो। लेकिन, जिस वाहन से वह गिरा है, उसके चालक ने पुलिस को खबर क्यों नहीं दी।
फिलहाल यह सवाल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।