{"_id":"642f11d3347bd8ac740448b5","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-etawha-news-c-12-1-166063-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। खेत पर काम करने निकले जगसौरा गांव के एक युवक का शव खेत के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने संदिग्ध हालात में मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जगसौरा गांव निवासी इंदर सिंह (21) पुत्र विशंभर सिंह ने बटाई पर खेत ले रखा है। जहां उसने गेहूं की फसल की थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह फसल काटने के लिए घर से निकला था। पिता सुबह करीब सात बजे खेत पहुंचे तो देखा कि गेहूं की कुछ फसल कटी पड़ी है और इंदर खेत में नहीं है। आसपास देखा तो नीम के पेड़ से फंदे पर इंदर का शव लटका मिला। ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही वह लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि इंदर के दोनों पैर जमीन की ओर झुके हुए थे। फंदा लगाने पर ऐसी स्थिति नहीं होती है। इंदर के साथ जोर जबरदस्ती की गई है।
जसवंतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने कि इंदर बटाई पर खेती करता था। आत्महत्या के कारण परिजन नहीं बता सके हैं। मामला संदिग्ध बताया गया है। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी।