{"_id":"5dcc4e7e8ebc3e5b167b3a63","slug":"dead-body-hung-on-the-flag-to-prove-murder-suicide-etawha-news-knp525630623","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आत्महत्या साबित करने के लिए झांडिय़ों पर लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आत्महत्या साबित करने के लिए झांडिय़ों पर लटकाया शव
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के लुधियात गांव निवासी मनोज राजपूत की मौत पर परिजनों ने हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि मनोज का शव एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला है। मनोज की मौत कैसे हुई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा। हालांकि पिता का आरोप है कि उसके बेटे को मारकर पेड़ से लटकाया गया। ताकि आत्महत्या दिखे।
मृतक के पिता प्रेमसिंह का पूरा परिवार लुधियात गांव स्थित एक ही घर में रहता है। इसी घर में मृतक मनोज भी अपनी पत्नी व एक बेटी के साथ रह रहा था। प्रेमसिंह ने बताया कि मनोज की पिछले साल ही शादी की थी। शादी के बाद वह दिल्ली में मजदूरी करने चला गया था। जबकि उसकी पत्नी व बच्ची सबके साथ घर में ही रह रही है। गत सावन महीने में वह गांव आ गया। तब से गांव में ही रह रहा था। गांव आने के बाद से वह कोई काम नहीं कर रहा था। उन्होंने उसके नाम डेढ़ बीघा जमीन भी कर दी थी। घर के लोग ही उसके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। शेष तीनों बेटे दैनिक मजदूरी करके अपने परिवारों का पेट पाल रहे हैं।
प्रेम ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई है। बेटे की मौत से गमगीन प्रेमसिंह यह नहीं बता सके कि रुपए उनके बेटे ने दिए थे या आरोपियों के थे और कब व कितने का लेनदेन था। उन्होंने यह साफतौर कहा कि उनके बेटे की हत्या करके शव को लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे यह साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।