फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body hanged from tree after killing young man

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Wed, 20 Apr 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body hanged from tree after killing young man
मृतक अतुल की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। वैदपुरा थाना क्षेत्र के रामेत गांव में मंगलवार की रात युवक का शव गांव से बाहर खेतों पर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे। उसके गले में काला निशाना भी था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के रामेत गांव निवासी इंद्रपाल सिंह यादव के तीन बेटे है। मंगलवार की शाम सात बजे उनका मंझला बेटा 22 वर्षीय अतुल यादव खेत में शौच के लिए गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रात दस बजे बड़ा भाई उसे तलाशते हुए गांव के बाहर खेत में पहुंचा और वहां देखा कि अतुल का शव पेड़ से लटका हुआ है।
विज्ञापन

आनन-फानन में उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बडे़ भाई शलेंद्र ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पढ़ाई खत्म करने के बाद वह खेती का काम देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात उसकी किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। युवक की मौत के बाद मां निर्मला देवी और बहन करिश्मा का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed