फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead bodies of young girl found on the banks of canal

नहर किनारें मिले युवक- युवती के शव

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of young girl found on the banks of canal
मृतिका पूनम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
भरथना (इटावा)। कोतवाली क्षेत्र में ऊमरसेन्डा तुरैया गांव स्थित नहर पुल के पास गुरुवार को युवक व युवती की का शव मिला है। दोनों के सिर में गोली लगी थी। युवक के सीने पर तमंचा रखा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ भरथना साधुराम ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक व युवती की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊमरसेंडा तुरैया गांव के पास स्थित नहर पुल के पास चंद्रपुरा गांव निवासी जोगिंदर सिंह के बेटे अरुण राठौर (21) व पास के ही गांव सलैया निवासी सुरेश चंद्र यादव की बेटी पूनम (20) के शव सुबह 10 बजे ग्रामीणों को पड़े देखे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे अरुण के परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को वह अपने ननिहाल बकेवर क्षेत्र के जगमोहनपुर गांव गया था। गुरुवार की सुबह ही एक युवक बाइक पर बैठाकर उसे वहां से लेकर आया था। वहीं, पूनम गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे घर से बैंक की कोचिंग पढ़ने के लिए थी। पुलिस आसपास और मृतकों के गांव में जाकर पूछताछ की है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवत व युवती की मौत गोली लगने से हुई है। घटना के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि पहले युवक ने युवती को गोली मारी। बाद में खुद को गोली मार ली, लेकिन फिलहाल हत्या और आत्महत्या दो बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
कॉल डिटेल से खुलेगा युवक व युवती की मौत राज
इटावा। भरथना थानाक्षेत्र के रपटपुरा गांव के पास नहर के किनारे मिले युवक व युवती की हत्या की गई या युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर जान दी। यह अभी पहेली बना हुआ है। यह गुत्थी सुलझाने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। पुलिस युवक व युवती की मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है ताकि साफ हो सके कि उसे किसी ने फोन करके तो ननिहाल से नहीं बुलाया था। फिर युवती वहां कैसे पहुंची।
बताया गया है कि मृतक अरुण और मृतिका पूनम का गांव आसपास ही है। अरुण ने भरतिया कोठी स्थित एसएस मेमोरियल कालेज से पढ़ाई की थी। इसी कालेज में पूनम व अरुण की बहन बीएससी में पढ़ती है। दोनों कोचिंग पढ़ने के लिए भरथना रोजाना एक साथ आती जाती थीं। इस कारण अरुण व पूनम एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अरुण व पूनम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन दोनों के अलग-अलग बिरादरी का होने की वजह से इसमें अड़चन आ रही थी। अरुण के परिजनों को इस बात की जानकारी थी, पूनम के परिजन इससे अनभिज्ञ थे। 18 अप्रैल को अरुण बकेवर क्षेत्र के जगमोहन स्थित अपने ननिहाल एक शादी समारोह में गया था। परिजन घर लौट आए थे, लेकिन अरुण वहीं रुका था। गुरुवार को अरुण घर न जाकर सीधा पूनम के पास पहुंच गया। वहां क्या हुआ यह अभी तक साफ नहीं है। पुलिस ने अरुण व पूनम के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसे खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस दोनोें की फेसबुक व व्हाट्सऐप चैट को भी देख रही है।
बैंक की तैयारी कर रही थी युवती
पूनम यादव पढ़ाई में काफी तेज थी। कक्षा 10 की परीक्षा में उसने स्कूल में आठवां स्थान प्राप्त किया था। बीएससी की पढ़ाई करने साथ ही वह बैंक व लेखपाल की भर्ती की भी तैयारी कर रही थी। इसकी कोचिंग भी वह कर रही थी। पूनम माता पिता की इकलौती संतान थी। बड़ी बहन स्वेता को पिता सुरेश चंद्र ने अपने बड़े भाई से गोद लिया था। दो साल पहले स्वेता की शादी हो चुकी है।

... तो क्या पहले ही बना लिया था प्लान
...तो क्या पहले ही अरुण व पूनम ने अपनी मौत का प्लान तैयार कर लिया है। यह बात ग्रामीणों के मन में कौंध रही है। मौके पर तमंचा मिलने के बाद पुलिस मान रही हैं कि अरुण तमंचा लेकर मौके पर गया था। वहां आपसी सहमति के बाद दोनों ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह भी संभव है कि अरुण ने पहले पूनम को गोली मारी हो और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से मिले तमंचे को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी की है। अरुण व पूनम के मौत के बाद यह साफ होना मुश्किल है कि तमंचा कहां से लाया गया था।

मृतक अरुण कुमार की फाइल फोटो। संवाद

मृतक अरुण कुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

भरथना में नहर किनारे घटना स्थल पर मौजूद भीड़। संवाद

भरथना में नहर किनारे घटना स्थल पर मौजूद भीड़। संवाद- फोटो : ETAWAH

जानकारी देते मृतिका पूनम के पिता पिता सुरेश चंद्र। संवाद

जानकारी देते मृतिका पूनम के पिता पिता सुरेश चंद्र। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed