फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DDC? SP backed candidate won seven seats , nine on the edge

डीडीसीः सात सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी जीते, नौ पर बढ़त

Sun, 01 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 01 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
DDC? SP backed candidate won seven seats , nine on the edge

जिला पंचायत सदस्य की 24 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की

विज्ञापन
586 सीटों पर रविवार को जिले के आठ ब्लाकों में मतगणना शुरू हुई। क्षेत्र पंचायत के नतीजे से दोपहर से मिलना शुरू हो गए परंतु जिला पंचायत सदस्य के नतीजे रात में घोषित होने शुरू हुए। जिला पंचायत की 24 सीटों में 7 सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी स्पष्ट जीत हासिल कर चुके हैं।

करीब 9 सीटों पर सपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इस तरह से कुल 16 सीटें सपा के खाते में जाते दिख रहीं हैं। जिला पंचायत के चुुनाव में सपा का दबदबा कायम रहा है। अन्य सीटों पर बसपा एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सबसे कड़ा मुकाबला महेवा एवं चकरनगर ब्लाक में है।

इन दोनों ब्लाकों में ही सपा को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रुझानों अनुसार चकरनगर में सपा किसी सीट पर बढ़त नहीं बना पा रही है। जसवंतनगर की तीन, सैफई की दो सीटों पर सपा जीत दर्ज करा चुकी है। वहीं बसरेहर की तीन में से दो पर सपा जीत चुकी है। ताखा और भरथना में भी सपा समर्थित प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

बढ़पुरा में एक और महेवा में दो सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी बढ़त ले चुकी है। वहीं बसपा समर्थित प्रत्याशी बढपुरा की एक, महेवा की दो सीटों पर आगे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत की अधिकांश सीटों में सपा समर्थितों का कब्जा है।

महेवा जिला पंचायत की पांच सीटों में से केवल दो पर ही सपा समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। शेष तीन पर सपा समर्थित प्रत्याशी पीछे चले रहे हैं। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया की पुत्र वधू भी बढ़त बनाए हुए हैं। 

महेवा जिला पंचायत की एक नंबर से सपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र यादव अपने प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित चंद्रमोहन यादव से करीब 500 वोटों से आगे चल रहे है। दो नंबर सीट से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया की पुत्र वधू सपा समर्थित प्रत्याशी पूजा कठेरिया अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे से करीब 450 मतों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


3 नंबर से सपा समर्थित महेश चौहान निर्दलीय प्रत्याशी जबर सिंह से मात्र 125 वोटों से आगे  हैं। 4 नंबर से बसपा की नरायन देवी अपने प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी मीरा देवी से करीब 340  मतों से आगे हैं। 5 नंबर से बसपा की चंद्रावती सपा समर्थित सौरभ त्रिपाठी से करीब 700 वोटों से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथना जिला पंचायत की तीनों सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। भरथना में देर रात तक मिले परिणामों के मुताबिक वार्ड नंबर एक से अजय कुमार आगे चल रहे हैं। इस सीट पर सपा ने किसी को समर्थन नहीं दिया था। अजय यादव अपने सिग्रेश यादव से 136 मतों से आगे थे।

वार्ड नंबर दो से सपा समर्थित सुरेंद्र यादव बाबू जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित होम सिंह से 4800 मतों से आगे थे। वार्ड नंबर तीन से सपा समर्थित सीमा देवी पत्नी मनोज यादव बंटी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित पूनम से 4000 वोटों से आगे चल रहीं थी। 

बसरेहर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों में दो पर सपा की जीत पक्की हो गई है। एक सीट पर सपा समर्थित प्रत्याशी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बसरेहर प्रथम से सपा के प्रदीप यादव एवं भाजपा के बृजवीर सिंह लाला के बीच कांटे की टक्कर है।

इस सीट के बूथ संख्या 69 खेड़ा  हेलू में 51 मत ऐस निकले जिसमें पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ओर से आपत्ति की गई। रिटर्निंग आफीसर ने मत निरस्त कर दिए। इसको लेकर वहां नोकझोंक भी हुई।

दो नंबर सीट से सपा के राजेश कुमार शाक्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मनीष यादव को 1594 मतों के अंतर से हराया। राजेश को 5398 तथा मनीष को 3804 मत मिले। तीन नंबर सीट से सपा की शांति देवी बाल्मीकि अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से निर्णायक बढ़त ले चुकी थीं। उनकी जीत भी पक्की मानी जा रही है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पैतृक क्षेत्र में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में लगातार दूसरी बार डा. अरविंद यादव गुड्डू को भारी विजय हासिल हुई है। सैफई की दोनों जिला पंचायत सीटों पर सपा ने अपना परचम फहराया है। यहां की वार्ड 2 सीट से अंशुल यादव निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

वार्ड-एक से उतरे डा. अरविंद ने निर्दलीय बृजेश कुमार को 14,200 मतों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 18,280 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4169 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी राहुल को 1872 और बसपा समर्थित प्रत्याशी बृजेश सिंह को 1339 मत मिले।

जसवंतनगर ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य की तीनों सीटें सपा समर्थित प्रत्याशियों के खाते में गई हैं। जसवंतनगर प्रथम सीट से सपा समर्थित प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू को 12674 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित जितेंद्र यादव को 5750 मत मिले।


जसवंतनगर द्वितीय सीट से सपा समर्थित श्याम लाल शंखवार ने भाजपा समर्थित भगवान सिंह जाटव को 11715 मतों के अंतर से हराया। श्याम लाल को 14188 तथा भगवान सिंह को 2473 मत मिले। जसवंतनगर तृतीय सीट से सपा सुप्रीमो मुुलायम सिंह यादव की भतीजी एवं बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव की बहिन शीला देवी चुनाव लड़ रहीं थी। शीला देवी को 16090 एवं बसपा समर्थित नीतू जाटव को 2656 मत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed