फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM hit an elderly woman

ट्रेन से कटकर पुजारी की मौत

Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
DCM hit an elderly woman
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में रेलवे का फाटक बंद होने के बावजूद पटरी पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुजारी की मौत हो गई। जेब में मिली डायरी से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। भरथना में भी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव निवासी सत्येंद्र बाबू तिवारी उर्फ सतानंद (70) बुधवार को बेटे विष्णु कांत की ससुराल लालपुरा में शादी समारोह में गए थे। रात करीब आठ बजे दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। राजधानी एक्सप्रेस आने का सिग्नल होने के कारण रामनगर फाटक बंद था। फाटक के नीचे से बाइक निकालकर पटरी पार करने लगे। इसी बीच राजधानी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से सत्येंद्र की मौत हो गई। जेब में मिली डायरी के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद इंजन की जांच के लिए करीब 10 मिनट ट्रेन इटावा स्टेशन पर खड़ी रही। बड़े बेटे उमाकांत तिवारी ने बताया कि ज्योतिषी पिता गांव में एक मंदिर में पुजारी थे।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार बुधवार सुबह शुक्लागंज मोहल्ला में रेलवे लाइन किनारे एक महिला का शव मिला था। देर रात बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुरा गांव निवासी उमाशंकर परिजनों के साथ चौकी पहुंचे। उमाशंकर ने मृतका की शिनाख्त पत्नी शांतिदेवी (72) के रूप में की। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed