{"_id":"6261a87232d1360a3c11273e","slug":"dcm-hit-an-elderly-woman-etawah-news-knp6925278160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर
विज्ञापन
लोगों की मदद से एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजती पुलिस
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर/इकदिल (इटावा)। चकरनरगर में गुरुवार को पैदल शादी समारोह में जाते समय डीसीएम की टक्कर लगने से महिला का हाथ कट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकदिल में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सिपाही और उसका बेटा घायल हो गया।
चकरनगर निवासी राम कुंवर बाई पत्नी बजरंग सिंह चौहान गुरुवार सुबह पैदल शादी समारोह में शामिल होने जा रहीं थीं। लखना की ओर से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला का बायां हाथ कट कर सड़क के पास नाले में जा गिरा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। नाले से हाथ को निकालकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि चालक डीसीएम लेकर मध्य प्रदेश बॉर्डर की ओर भाग गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
उधर, इकदिल में स्टेशन रोड नगला भग्गी के पास बाइक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही बृजेंद्र कुमार (32) पुत्र विजय शंकर और उनका पांच वर्षीय बेटा अंश घायल हो गए। नगला मोती निवासी सिपाही औरैया से घर लौट रहा था। पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया है। सिपाही अकबरपुर, कानपुर देहात में तैनात है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
जसवंतनगर। कैस्त गांव निवासी नेत्रपाल (32) पुत्र रामप्रकाश प्रजापति भतीजे की शादी में शामिल होने 17 अप्रैल को बाइक से मैनपुरी गए थे। बुधवार को रात दस बजे लौटते समय करहल रोड पर भुजिया पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल नेत्रपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे नेत्रपाल की मौत हो गई। वह गुजरात में अडानी पोर्ट में काम करता था। एक सप्ताह पहले गांव आया था। परिवार में पत्नी राधा, दो बेटियां अंशिका (8), तन्वी (3) और एक बेटा कौशिक (7) वर्ष का है।
हादसे में जलकर पर्यवेक्षक घायल
जसवंतनगर। सिसहाट गांव निवासी विनय कुमार (40)पुत्र पातीराम नगर पालिका में जलकल पर्यवेक्षक हैं। गुरुवार को मैनपुरी में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने बाइक से गए थे। साथ में पत्नी शिवानी (38) और बेटा बेटे ताराचंद्र (आठ) भी थे। लौटते समय नगला नरिया तिराहे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई। हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। चेयरमैन सुनील कुमार जौली और ईओ रामेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। डॉक्टर ने हाथ में फैक्चर और शरीर में कई जगह चोटें बताई हैं। (संवाद)