{"_id":"6457f20a4576d73cef0ead44","slug":"dcm-caught-one-arrested-etawha-news-c-12-1-220780-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गोवंश भरी डीसीएम पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गोवंश भरी डीसीएम पकड़ी, एक गिरफ्तार
Mon, 08 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 08 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
ताखा। भरतिया कोठी चौकी पुलिस ने शनिवार रात दस बजे कोठी गांव के पास से डीसीएम को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। डीसीएम से नौ गोवंश बरामद हुए हैं।
कोठी गांव के बाहर बने बिजलीघर के पास तस्कर गोवंशों को डीसीएम में लादकर ले जा रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
उसने पूछताछ में अपना नाम रमेशचंद्र निवासी नगला पूठ थाना इकदिल बताया। साथी मोहित बाबू निवासी भवानीपुर थाना इकदिल, डीसीएम चालक शिवम, भोलू उर्फ श्रीकांत निवासी सनियापुर थाना ढेरा कानपुर देहात फरार हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर गोवंशों को कुरखा गोशाला पहुंचा दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।