{"_id":"640cc3850415f80d69028cf6","slug":"daughters-should-know-laws-about-their-safety-etawha-news-c-12-1-118387-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेटियां अधिकारों को जानें, शक्ति को पहचानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेटियां अधिकारों को जानें, शक्ति को पहचानें
Sat, 11 Mar 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
इटावा/ जसवंतनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पैरालीगल वालंटियर अक्षरा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, समानता, कार्यस्थल पर उत्पीड़न से सुरक्षा के अधिकार की जानकारी दी। सरकार की ओर से बेटियों व महिलाओं के बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उनसे अपनी शक्ति को पहचानने की अपील की गई।
प्रधानाचार्य अंजूश्री ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि रखकर माता-पिता की बात माननी चाहिए। संस्कारवान बनकर आगे बढ़ें।कार्यक्रम में रोहित, रंजना यादव, सुरभि यादव, आरती सिंह, रीता मल्होत्रा, राखी, केशवती गोयल आदि उपस्थित रहीं।
जसवंतनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार जसवंतनगर प्रभात राय ने कहा कि समाज में महिलाएं जितनी सुरक्षित होंगी, वह उतनी ही सशक्त होंगी। उन्हें अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। अपने भीतर छिपी हुई शक्ति को पहचानने की जरूरत है। शिविर में वंदना भदौरिया, अजीत दुबे, कांति यादव, देवेंद्र कुमार मिश्रा, विनीत मिश्रा, गजेंद्र सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे।