{"_id":"d6f02db6e5f3c1ce74fdf3764477db8c","slug":"daroga-died-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दरोगा ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दरोगा ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदपुरा थाना क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा के पास बाइक से जा रहे दरोगा की हालत बिगड़ गई। पीछे से कार से आ रहे परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने दरोगा की मौत का कारण पहले हार्ट अटैक फिर सड़क हादसा बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सीपुरी निवासी सुरेंद्र बाबू यादव (52) पुत्र डिप्टी सिंह अलीगढ़ जिले के वरसा क्षेत्र के सीओ कार्यालय में तैनात थे। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह यादव के साले योगेंद्र यादव निवासी सैफई की बेटी की शादी सोमवार को औरैया में होनी थी।
विज्ञापन
सभी लोग सोमवार की सुबह घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले। रिश्तेदार और परिवारीजन कार से निकले तो सुरेंद्रबाबू अपनी बाइक से चल दिए। इटावा-सैफई मार्ग पर बिचपुरी खेड़ा के पास कार से आ रहे परिजनों ने सुरेंद्र बाबू को सड़क पर बेहोशी की हालत में देखा। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवारीजन पहले मौत हॉर्ट अटैक से होनी बता रहे थे। बाद में शाम को वैदपुरा थाने में उनके रिश्तेदार राम बृजेंद्र सिंह यादव निवासी सैफई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दरोगा की बाइक में टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष विकास ने बताया कि तहरीर मिली थी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।