{"_id":"617d916b0d0a86527b15d85f","slug":"dap-etawah-news-knp66139773","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद को लेकर सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद को लेकर सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर क्षेत्र के बीना गांव में डीएपी वितरण को लेकर किसानों ने शनिवार को किसान सेवा सहकारी समिति में प्रदर्शन किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के सचिव ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। जब किसानों का आक्रोश नहीं थमा तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने किसानों को समझाया। करीब तीन घंटे बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। सुबह किसान खाद लेने के लिए किसान सेवा सरकारी समिति बीना पहुंचे। काफी समय तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने किसानों से कहा कि स्टॉक में 300 बोरी डीएपी हैं। जिन किसानों के आधार कार्ड जमा हैं, उन लोगों को एक नवंबर को डीएपी बांटी जाएगी। इस बात पर नाराज किसानों की सचिव व अन्य कर्मचारियों से नोंकझोंक हो गई।
मामला बढ़ता देख समिति के सचिव ने पुलिस को सूचना दी। कर्री चौकी के सिपाही विजय कुमार, सोनवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसानों को समझा कर शांत कराया। किसानों का आरोप है कि समिति के कर्मचारी डीएपी की कालाबाजारी करने की फिराक में है। 15 दिन पहले से उन लोगों के आधार कार्ड जमा हैं फिर भी खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
समिति के सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि किसानों के आरोप निराधार हैं। स्टॉक में जो खाद है उसे सोमवार को किसानों को बांटा जाएगा। जिन लोगों के आधार कार्ड जमा हैं, उन्हीं ही खाद दी जाएगी। हंगामा करने वालों में मुकुंदपुरा गांव के मान सिंह, रोशन लाल, सिमरिया के गीतम सिंह , बीना गांव के राजेश्वर, शिवचरन, विद्याराम , सिमरिया के वीरेंद्र सिंह, नंदराम,राजपाल नगला ईश्वरी के मिलाप सिंह, सोने लाल, रूर गांव के राजाराम समेत तमाम किसान शामिल रहे।