फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   danger of accident due to gairaj at highway side

Etawah News: हादसों के बाद भी नहीं आए बाज, नेशनल हाईवे किनारे चल रहे गैराज

Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
danger of accident due to gairaj at highway side
इटावा/इकदिल। नेशनल हाईवे किनारे गैराज सा नजारा दिखता है। यहां डंपर और ट्रकों की मरम्मत की जा रही है। इसके कारण अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग और पुलिस टीम के संयुक्त अभियान चलाने के बाद चालक फिर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर मोड़ पर नेशनल हाईवे के पास सर्विस लाइन पर कई वर्कशॉप बनी हैं। इन पर बड़ संख्या में ट्रक, डंपर, पिकअप की मरम्मत की जाती है। वाहन हाईवे किनारे खड़े कराकर मैकेनिक उन्हें सही करने लगते हैं। प्रतिदिन लगभग दो किलोमीटर के दायरे में इन वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग जाती है। इन्हीं वाहनों से टकराकर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


डीएम ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अवनीश राय ने हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन पर शिकंजा नहीं कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 12::: (फोटो 12) अवैध कट से निकलता वाहन। संवाद
अवैध कट भी निगल रहे जिंदगियां
बकेवर। इटावा कानपुर सिक्सलेन हाइवे पर कई स्थानों पर अवैध कट दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। कई ढाबों व पेट्रोलपंप के सामने अवैध कट बने हुए हैं। परशुपुरा के सामने का अवैध कट तो एनएचएआई की ओर से बंद करा दिया गया, लेकिन उससे मात्र सौ मीटर आगे एक आवासीय स्कूल के आगे कट है। स्कूल के सामने भी सर्विस रोड और सिक्सलेन का अवैध कट खुला है। बिजौली के आगे ढाबे के सामने भी अवैध कट से वाहन निकलते हैं। (संवाद)


हाल में हुए कुछ हादसे
- 25 जनवरी की रात आठ बजे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
- 31 जनवरी को मानिकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से ट्रक टकरा गया था। हादसे में चालक और हेल्पर की मौत हो गई थी।
- तीन फरवरी को इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें युवक की मौत हो गई थी।

वर्जन
सड़क सुरक्षा माह में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी यदि मनमानी की जा रही है तो अब संबंधितों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही फिर अभियान चलाएंगे। - ब्रजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed