{"_id":"62ab76d951c35777c33e7543","slug":"dabangs-committed-indecency-with-the-unsurpassed-tehsildar-etawah-news-knp702726440","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने नायाब तहसीलदार से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने नायाब तहसीलदार से की अभद्रता
विज्ञापन
जसवंतनगर। नायब तहसीलदार के कार्यालय में घुसकर दो लोगों ने गाली गलौज और हाथापाई की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाया। एसडीएम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षण ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और शाम को शांतिभंग में चालान कर दिया।
नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुन रहे थे। रोहताई गांव के राजीव पाठक और नागरी गांव के सर्वेश मिश्रा भी जमीन की पैमाइश की फरियाद लेकर कार्यालय पहुंचे। नायब तहसीलदार का आरोप है कि दोनों लोगों ने पैमाइश के लिए चलने का दबाव डाल। एक दो दिन में मामले का निस्तारण करने की बात कहने पर गाली गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गए। सुरक्षा कर्मियों नायब तहसीलदार को बचाया। नायब तहसीलदार ने मामले की जानकारी एसडीएम नम्रता सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और राजीव व सर्वेश को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
क्या है मामला
राजीव पाठक की भूमि का विवाद 2021 में एसडीएम कोर्ट से निस्तारित हुआ था। प्रशासन ने उन्हें भूमि पर कब्जा दिला दिया था। कुछ समय बाद दूसरे पक्ष ने फिर भूमि पर कब्जा कर लिया। राजीव काफी समय से विवादित भूमि की पैमाइश की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
रोजगार सेवक और मेट से अभद्रता
महेवा। दादरपुर गांव में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई का काम चल रहा है। गुरुवार सुबह रोजगार सेवक राजेश कठेरिया और महिला मेट पूनम गुप्ता काम करा रही थीं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और रोजगार सेवक को जाति सूचक गालियां दी। मेट पूनम व ग्रामीण बृजेंद्र शुक्ला के साथ अभद्रता भी की। प्रधान उमादेवी ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ निरंजन त्रिवेदी से शिकायत की। बीडीओ ने बताया कि प्रधान के प्रार्थनापत्र को थाने भेज दिया गया है।