फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dabangon kee phaayaring se ek ghaayal

दबंगों की फायरिंग से एक घायल

Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
dabangon kee phaayaring se ek ghaayal
सैफई। गीजा गांव में उधार सामान न देने पर रविवार को दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से एक वृद्ध जख्मी हो गया। वारदात से खफा ग्रामीणों ने जसवंतनगर रोड पर जाम लगा दिया, जो दो घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन

जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने एक बार ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया, लेकिन एक घंटे बाद ग्रामीणों ने दोबारा से जाम लगा दिया। अफसरों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव झिंगूपुर के दबंग आए दिन में गांव में आकर मारपीट करते हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। राजनीतिक लोगों के दबाव से समझौता हो जाता है। जाम लगाने वालों की मांग थी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे जाम नहीं खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीजा गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता के भाई भतीजे गांव में परचून और खाद बीज की दुकान किए हुए हैं। रविवार को झिंगूपुर के तीन दबंग साथियों के साथ आए और उधार सामान मांगने लगे।
सामान देने से मना करने पर दबंगों ने मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की। फायरिंग की चपेट में आकर विनोद कुमार गुप्ता जख्मी हो गए। दबंगों ने उनके भतीजे सचिन गुप्ता और अंकित को जमकर पीटा।
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का जब हुजूम इकट्ठा होने लगा तो फायरिंग करने वाले भाग गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जसवंतनगर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक आवागमन बंद रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
सूचना पर सीओ सैफई विजय सिंह, सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक, वैदपुरा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया।
थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलते मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जाएगी। उधर, सचिन गुप्ता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिलेश यादव, अंकित उर्फ काली, निर्देश यादव, सुरजीत यादव, मान सिंह यादव, कुशलेष यादव आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एक घंटे बाद महिलाओं ने फिर लगाया जाम
पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया, लेकिन एक घंटे बाद ग्रामीणों ने दोबारा से जाम लगा दिया। लगभग एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने गांव स्थित देसी शराब का ठेका हटाने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि शराब का ठेका भुजपुरा का है, लेकिन संचालित यहां किया जा रहा है। शराब ठेके की वजह से आए दिन लोग दारू पीकर गालीगलौज कर मारपीट करते हैं। चेताया कि सड़क से तभी हटेंगे, जब ठेका यहां से हटेगा।
इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने ठेका के सामने बैठकर विरोध प्रकट किया। सैफई एसडीएम ज्योत्सना बंधु, तहसीलदार प्रभात राय और सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों और घायल के परिजनों को समझाया बुझाया।

उन्होंने शर्त रखी कि गांव से देसी शराब ठेका का हटाया जाए, रात के समय पुलिस गश्त करे और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि ठेका हटाने के संबंध में लिखकर भेजा जाएगा। इसके बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed