{"_id":"63ff9ff43a511901580246c4","slug":"dabang-put-house-on-fire-faimily-saved-etawha-news-c-12-1-104391-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर में लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर में लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार
Thu, 02 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
महेवा। बकेवर थानाक्षेत्र के आनेपुर गांव में खेत में बकरी जाने विवाद में दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। घटना के वक्त घर में दंपती और तीन साल का बेटा मौजूद था। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर किसी तरह तीनों लोगों को बचाया। आग से गृहस्थी जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आनेपुर निवासी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि घर के पास स्थित खेत में बर्सीम खड़ी है। उसने जानवरों के लिए बर्सीम खरीदी थी। 25 फरवरी को पत्नी रमीला देवी बकरी चरा रही थीं। इस बीच बकरी दूसरे के खेत में चली गई। इसको लेकर खेत के मालिक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया था। रमीला ने घटना की शिकायत थाना बकेवर में की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पत्नी का महेवा सीएचसी में परीक्षण कराया था।
सुनील कुमार का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज आरोपियों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे उसके घर के छप्पर में आग लगा दी। घटना के वक्त वह, पत्नी रमीला और बेटा कमरे में थे। लपटें देख वह लोग बाहर की तरफ भागे लेकिन कुंडी बाहर से बंद थी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन लोगों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आग किसने लगाई है, इसकी जांच एसआई गणेश गुप्ता कर रहे हैं। आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी पक्ष ने साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। कहा कि शिकायत करने वाले ने खुद ही घर में आग लगाई है।