फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cut off the shoulder, remove 40 bigha crop from clay in Rajbah

रजबाह से मिट्टी निकालने से खांदी कटी, 40 बीघे फसल डूबी

Wed, 27 Sep 2017 11:14 PM IST
इटावा
इटावा Updated Wed, 27 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cut off the shoulder, remove 40 bigha crop from clay in Rajbah
खंदी होने पर जलमग्न हुई फसल दिखाता पीड़ित किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। कुड़रिया रजबाह की पश्चिमी पटरी की खुदाई कर मिट्टी खनन माफिया ने इतनी मिट्टी निकाल ली कि गहरा गड्ढा हो गया। पानी ओवरफ्लो होने से दो स्थानों पर खांदी कट गई। इससे चालीस बीघे फसल जलमग्न हो गई। फसल बर्बाद होने पर पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन



कुड़रिया  रजबाह की पश्चिमी ओर पटरी पर विभागीय अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत से मिट्टी माफिया ने जेसीबी लगाकर खुदाई कर दी। मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर-ट्राली से भरवाकर भेज दी गई। इस तरह से मिट्टी खनन माफिया ने जमकर कमाई की। इस पटरी की मिट्टी की खुदाई से मंगलवार की रात  रजबाह का पानी ओवरफ्लो होने से पुठिया गांव के समीप तथा बेरीखेड़ा ग्राम के रजबाह के किनारे बसे कल्लू की मड़ैया के पास खांदी हो गई हैं।  रजबाह का पानी खेत में चला गया।
विज्ञापन


इससे धान और बाजरा की पक्की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी चालीस बीघे फसल जलमग्न हो गई है।
इसके पूर्व भी  रजबाह में एक दर्जन जगह व जगह खंदी हो चुकी है।  सिंचाई विभाग अब भी अंजान बना हुआ है। रोजाना ओवरफ्लो पानी रजबाह में चलता रहता है जिससे दुर्गापुरा के किसान रात-रात जागकर रखवाली करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग मिट्टी खनन माफिया पर अंकुश लगाता तो यह बर्बादी नहीं होती। दुर्गापुरा ताल के ग्रामीण इस बात से भी भयभीत हैं कि अगर कहीं खांदी हो गई तो उनका गांव जलमग्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पुठिया निवासी किसान कृपाशंकर, छुन्ना की आठ-आठ बीघे बाजरा की फसल में पानी भर गया है। उनका कहना है कि इस बर्बादी से अपना जीवकोपार्जन वर्ष भर कैसे करेंगे। खांदी होने पर सिंचाई विभाग के जेई सिमरन ने फोन भी नहीं उठाया। चंद्रपुरा, लबारपुरा, धौरखा, दुर्गापुरा नेशनल हाईवे सीमा के बीच सैकड़ों एकड़ धान की पकी खड़ी फसल में पानी भरा है। सिंचाई विभाग को जानकारी देने के बाद भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। लबारपुरा के किसान जीतू यादव, विशाल यादव, जगदीश, दिनेश, गोविंद सिंह, राहुल आदि ने मिट्टी डालकर खंदी बंद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed