फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

इटावाः रावण का पुतला दहन होते ही राम की जयकार

Fri, 07 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
cultural
शहर की रामलीला में धू धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर श्रीराम और रावण युद्घ की लीलाओं का मंचन हुआ। रावण के पुतलों का दहन किया गया। पुतला फुुंकते ही जय श्री राम के जयकारे गूंजे। कई जगह पुतला दहन में बारिश ने खलल डाला।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान पर 30 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। राम व रावण के युद्घ के साथ रामलीला मंचन समापन हुआ। बुधवार शाम 7 बजे सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रतीक के तौर पर तीर कमान साधा और रावण के पुतले में आग लगा दी। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी पतोल, महामंत्री संजय दुबे, मोहित दुबे, जगदंबा प्रसाद का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बकेवर संवाद के मुताबिक लखना में बारिश ने लीला के मंचन और पुतला दहन में अड़चन डाली। बारिश बंद होने पर पुतला दहन हुआ। एसडीओ विद्युत भूप सिंह ने रावण के पुतले का दहन किया। बच्चों ने टेसू व झेंझी खरीदी। अध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव, महामंत्री संजीव त्रिपाठी ,रामनरेश त्रिपाठी, इंद्र कुमार जैन, अरविंद पोरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसरेहर संवाद के मुताबिक राहिन तिराहे से राम रावण का युद्घ शुरू हुआ, जो बरेली हाइवे से होता हुआ बालिका इंटर कालेज रामलीला मैदान पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव खेड़ाहेलू ने श्री राम की आरती उतारी। राम ने रावण की नाभि पर तीर चलाया तो वह धराशाई हो गया।
निवाड़ीकला संवाद के मुताबिक अहेरीपुर गांव में मेले में रावण के पुतले का दहन हुआ। बुधवार देर शाम हुई बरसात ने दुकानदारों को मायूस किया। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने पुतला दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, रविंद्र दुबे मौजूद रहे।
जसवंतनगर संवाद के मुताबिक मैदानी रामलीला में राम व रावण युद्घ का मंचन हुआ। यहां रावण की आरती उतारी गई और जय लंकेश के नारे लगे। चार घंटे लीला चली और अंत में बाण लगते ही रावण मारा गया । भरथना संवाद के मुताबिक फुहार के बीच रामलीला का मंचन हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। राम व रावण युद्घ के बाद पुतला दहन हुआ। कमेटी संरक्षक सत्य प्रकाश यादव, विपिन यादव, अनिल त्रिपाठी, अध्यक्ष बड़े भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी मौजूद रहे।

ताखा संवाद के मुताबिक ऊसराहार में रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को बैंडबाजों के साथ श्रीराम की बरात निकाली गई। श्रीराम दरबार और रावण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बरात पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। श्रीराम बरात में लालू गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेंद्र सिंह चौहान, प्रेम गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता मौजूद रहे।

बसरेहर रामलीला में युद्ध करते राम और रावण। संवाद

बसरेहर रामलीला में युद्ध करते राम और रावण। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed