फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

इटावाः हर तरफ राधा-कृष्ण के वेश में सजे मिले बच्चे

Sun, 21 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
cultural
कचौरा रोड साईं मंदिर में राधा-कृष्ण दरबार के समक्ष सजी झांकी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार की मध्य रात हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। हर तरफ राधा-कृष्ण के वेश में बच्चे सजे नजर आए। मंदिरों में पूजा-पाठ हुआ। देर रात भजन-कीर्तन कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी वृंदावन गार्डन में महा उत्सव मनाया। इस्कॉन इटावा केंद्र के प्रमुख गोविंद गिरिधारी दास ने प्रवचन में कृष्ण प्रेम तथा जन्माष्टमी के महत्व पर तात्विक प्रकाश डाला। रेलवे मनोरंजन सदन में 58वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार रात 12 बजे सहायक मंडलीय अभियंता रंजीत राम ने पूजा-पाठ किया। पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लालपुरा स्थित श्री नीलकंठ मंदिर व पक्का तालाब बजरिया स्थित श्रीआनंदेश्वर मंदिर में झांकी सजाई गई। बकेवर, लखना, लवेदी क्षेत्र में मंदिरों व घरों में जन्माष्टमी मनाई गई। गोपाल मंदिर, हाइवे पर वनखंडेश्वर मंदिर पर लखना के ठाकुरजी महाराज मंदिर पर झांकी सजाई गई। बकेवर में कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर में बच्चों ने दही हांड़ी फोड़ी। ईकरी में प्राचीन राधा- कृष्ण मंदिर पर कीर्तन हुआ। बकेवर थाना व लवेदी थाना में भी झांकी सजाई गई। ग्राम हरदोई में श्री ठाकुर रामचंद्र जी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

भरथना में बांके बिहारी मंदिर में कलाकारों ने गीत-भजन व नृत्य प्रस्तुत किया। चेयरमैन हाकिम सिंह, समिति अध्यक्ष सुशील पोरवाल आदि उपस्थित रहे। श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढ़ी छोला मंदिर में श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर जन्माष्टमी मनाई गई। कोतवाली परिसर, नर्मदेश्वर मंदिर, होमगंज स्थित भोलेकुटी, पुराना भरथना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मंदिर दान सहाय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जसवंतनगर में श्री राधा गोविंद कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed