फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CT scan machine could not work even on the third day

Etawah News: डॉ. सूर्यकांत डाक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित

Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine could not work even on the third day
फोटो 26:::देहरादून में सम्मानित होते डॉ. सूर्यकांत (दाएं)। संवाद
विज्ञापन



इटावा। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डाॅ.) सूर्यकांत को ’डाक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि से अलंकृत किया। यह उपाधि उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं डाॅ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड की ओर से विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 28 अगस्त को प्रदान की गई। डॉ. सूर्यकांत मूल रूप से ऊसराहार के बमनीपुर गांव के निवासी हैं। उन्हें यह उपाधि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में रोगी सेवा, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं शोध कार्यों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट एवं अप्रतिम योगदान देने हेतु प्रदान की गई। डॉ. सूर्यकांत को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएस) की ओर से चयनित विश्व के सर्वोच्च दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed