{"_id":"08d2dc1b212c336ca8ce0f862c1a38c7","slug":"crop-destroyed-depressed-farmer-jumped-in-well-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद देख किसान कुएं में कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद देख किसान कुएं में कूदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के भरथना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना भरथना में बारिश में फसल खराब होने से दुखी बाजूलाल (75) का हार्टफेल हो गया। उधर, इटावा में ही फसल बर्बाद देख एक किसान ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मुरैथा निवासी जागेश्वर दयाल (55) के पास साढ़े 11 बीघे जमीन है।
विज्ञापन
उसने आलू और सरसों की फसल बोई थी। बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई। इससे परेशान होकर बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। भाई पातीराम ने बताया कि जागेश्वर ने एक लाख रुपये का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड से लिया था।
विज्ञापन