फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crocodile emerges from Kundeshwar Tal and reaches a field.

Etawah News: कुंडेश्वर ताल से निकलकर खेत में पहुंचा मगरमच्छ

Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Crocodile emerges from Kundeshwar Tal and reaches a field.
फोटो 07::: मगरमच्छ का रेस्क्यू करती सेंचुरी विभाग की टीम। स्रोत सेंचुरी विभाग
उदी। बढ़पुरा सेंचुरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कुंडेश्वर तालाब से निकलकर करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ बढ़पुरा थाने के पीछे स्थित बाजरे के खेत में पहुंच गया। खेत में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। आबादी और थाने के नजदीक मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों खलबली मची रही। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना सेंचुरी को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही सेंचुरी प्रभारी रोहित यादव और अंकित चौधरी मौके पर पहुंचे। टीम ने आसपास के लोगों को दूर किया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने करीब छह फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन

सेंचुरी टीम ने बताया कि मगरमच्छ कुंडेश्वर तालाब से निकलकर खेत तक पहुंचा था। उसे किसी तरह की चोट पहुंचाए बिना सुरक्षित पकड़ लिया गया। रात करीब सात बजे मगरमच्छ को बढ़पुरा में चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed