फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crocodile attacked teenager in Chambal river, died

चंबल नदी में मगरमच्छ ने किशोरी पर किया हमला, मौत

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacked teenager in Chambal river, died
चकरनगर (इटावा)। चंबल नदी में जानवरों को पानी पिलाने गई किशोरी को मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से चार घंटे बाद किशोरी का क्षत-विक्षत शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भरेह थानाक्षेत्र के ख्याली पुरा गांव निवासी विक्रम सिंह मल्लाह की बेटी मुस्कान (14) बुधवार दोपहर रोज की तरह अन्य बच्चों के साथ जानवरों को चंबल नदी में पानी पिलाने के लिए गई थी। पानी पिलाने के दौरान नदी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और गहरे पानी में खींच ले गया। मुस्कान की चीख सुनकर पास में जानवरों को पानी पिला रहे ग्रामीण व बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव से नदी में मुस्कान की तलाश शुरू कराई। लगभग चार घंटे बाद शाम चार बजे मछुआरे मुस्कान के शव को नदी से ढूंढ सके। पुलिस ने सेंचुरी विभाग को घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी ने मगरमच्छ से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। ग्रामीणों ने भी किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed