फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   criminals loot half kg gold ornaments from droctor

डाक्टर से आधा किलो सोने के जेवर लूटे

Thu, 17 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
criminals loot half kg gold ornaments from droctor
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के सुविख्यात चिकित्सक से बाइक सवार लुुटेरों ने लगभग आधा किलोग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। लुटेरे तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए फरार हो गए। पहले तो चिकित्सक अपने मोहल्ले के लोगों और परिचितों के सहारे लुटेरों की खोजबीन करते रहे, लेकिन देर शाम तक जब कोई सफलता नहीं मिली तो कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उनके कोतवाली पहुंचने के बाद ही यह मामला मीडिया तक पहुंचा। बताते हैं कि कटरा कपूर चंद पुरबिया टोला निवासी डा. सदाशिव वर्मा ने बुधवार को चौगुर्जी स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में अपने लाकर से जेवरात निकाले। जेवरात उन्होंने एक थैले में रखने के बाद स्कूटर की डिग्गी में रख लिए।
विज्ञापन


इसके बाद अपने घर आ गए, दोपहर लगभग तीन बजे जब वे अपने घर पहुंचे। घर से थोड़ी ही दूर पर एक युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट किए खड़ा था। उन्होंने स्कूटर की डिग्गी से जैसे ही थैला निकाला अचानक पीछे से आये दूसरे युवक ने थैला उनके हाथ से झपट्टा मारकर छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर बैठकर बदमाश फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से वे हक्के बक्के रहे गये। थैले में करीब 500 ग्राम के सोने के जेवरात रखे थे। उन्होंने इस घटना के जानकारी अपने परिवारीजनों तथा रिश्तेदारों को दी। शाम तक लुटेरों की खोजबीन होती परंतु कुुछ पता नहीं चल सका।


इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि डा सदाशिव श्रीवास्तव से पूरी जानकारी की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed