{"_id":"181191a360457cd9c44d26d9b05d511a","slug":"criminals-loot-bike-cash-by-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा तानकर युवक से बाइक, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा तानकर युवक से बाइक, नकदी लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छिमारा के पास बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने असलहों की दम पर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा की बट मारकर उसे घायल कर दिया और नकदी और बाइक लूटकर भाग गए। भागते समय ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वैदपुरा क्षेत्र के गांव छिमारा निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र बदनसिंह ट्रक चालक है। सोमवार की शाम वह ट्रक लेकर नगला पुल पहुंचा। उसने अपना ट्रक वहीं पर खड़ा कर दिया और शाम करीब सात बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था।
छिमारा मोड़ के आगे पांच लोगों ने असलहों की दम पर उसे रोक लिया और तमंचे की बट मारकर बाइक व नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। लूट का शिकार हुए ट्रक चालक शिशुपाल ने घटना की जानकारी वैदपुरा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
शिशुपाल ने बताया कि बदमाश बाइक व 37 हजार रुपये लूट ले गए। शिशुपाल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम नगला बरी निवासी रमनपाल यादव पुत्र शिवनरेश सहित पांच लोगों के खिलाफ लूट व 7 क्रिमनल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।