{"_id":"77a37c139c2834ba90c1b5f0aa87cdab","slug":"criminals-loot-1-30-lakh-in-brode-day-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.30 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.30 लाख लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में स्टेट बैंक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े एक कोल्ड स्टोर के मुनीम तथा उसके साथी से तमंचों से लैस दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। जानकारी मिलने पर एसएसपी मंजिल सैनी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
ग्राम कैस्त स्थित संतोष कोल्ड स्टोर का मुनीम अनिल कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला हुलासी थाना जसवंत नगर और पंकज पुत्र संजीव कुमार निवासी गुलाबबाड़ी थाना जसवंत नगर कार से 12.30 बजे स्टेट बैंक की जसवंत नगर शाखा पहुंचे। 1 लाख 30 हजार रुपये थैले में रख कर वह बैंक शाखा से नीचे उतरे।
विज्ञापन
जैसे ही वह बैंक के समीप ही खड़ी अपनी गाड़ी में बैठने लगे तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश तमंचे लहराते हुए वहां आए। बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और तमंचों की बटों से उनके ऊपर हमला किया। जब तक वे हमले से संभलते बदमाशों ने एक लाख तीस हजार रुपयों से भरे थैले को छीन लिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को तमंचा लहराकर धमकाते हुए बदमाश बाइकों से भाग गए। इस घटना की खबर जैसे ही थाना प्रभारी को लगी वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में स्टेट बैंक अधिकारियों से भी बातचीत की। एसएसपी मंजिल सैनी, सीओ विनय चौहान तथा क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
एसएसपी ने घटनास्थल एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ स्थानों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस ने एकत्र किए है। पुलिस इस घटना को खुलासे में जुट गई है।