फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth shot dead after opposing robbery

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गई गोली

Wed, 13 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead after opposing robbery
घटना के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : amar ujala
थाना के ग्राम धौलपुर खेड़ा के सामने सोमवार देर रात्रि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी दी थी। युवक अपने चचेरे भाई की बारात में शामिल होने के लिए मेहलई गांव में आ रहा था। युवक की हत्या के मामले में  पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन


 ग्राम बजीरपुर जिला फिरोजाबाद निवासी  किशन पाल  (22) पुत्र प्रेमपाल, चचेरे भाई रघुराज पुत्र रामवीर शाक्य के साथ बाइक से मेहलई गांव आ रहा था।  रात लगभग 8.30 बजे किशन पाल ने  खेड़ा धौलपुर के समीप बाइक रोकी और बात करने लगे। इसी बीच  दो बाइकों  पर सवार चार बदमाश आए और उनसे कठफोरी गांव का रास्ता पूछा। किशन पाल ने जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने रघुराज को धक्का देकर गिरा दिया और छीना झपटी करने लगे। यह देख बदमाशों से किशन पाल भिड़ गया। रघुराज वहां से निकलकर भागा और आगे जाकर बारात में आए अपने साथियों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इतने में बदमाशों ने तमंचे से दो फायर कर दिए। दोनो गोलियां किशन पाल की कनपटी व पेट में लगी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।  कुछ ही अंतराल में बारातियों से भरी बस भी वहां आ गई ।  सूचना पर यूपी 100 भी घटनास्थल पर पहुंच गई।  प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए। किशन पाल को सैफई पीजीआई ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के विरोध में बारातियों एवं ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया। लगभग 11 बजे बारातियों में से कुछ लोग दूल्हे सहित ग्राम महलई पहुंचे।  इस घटना की खबर पर लड़की पक्ष के लोगो ने बैंडबाजों को वापस कर दिया।  बारौठी आदि की भी रस्में नहीं की। केवल दूल्हा अशोक के साथ फेरे डालकर प्रात: 5 बजे ही विदा कर दी। इस घटना के बाद से गांव में शौक का माहौल देखा जा रहा है। गांव में बारातियों के स्वागत सत्कार का सारा सामान ऐसा ही रखा रहा।  बताया गया कि जिस बाइक से किशन आ रहा था वह दूल्हे अशोक को शादी में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed