फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth killed due to drowning in chambal

चंबल में डूबने से युवक की हुई मौत

Wed, 08 May 2019 12:24 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 08 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth killed due to drowning in chambal
चंबल में खोजबीन करती पुलिस व गोताखोर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।
शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर निवासी युवक की मंगलवार को चंबल नदी में डूब कर मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पैतृक गांव रानीपुरा जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन रास्ते में चंबल नदी पड़ी तो नहाने चला गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मध्यप्रदेश की फूप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इटावा सदर कोवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी विशाल भदौरिया (21) पुत्र महेश प्रताप सिंह भदौरिया मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने ही मोहल्ले के दोस्त गोलू, जीशान, ज्ञानी, इमरान व छोटे के साथ बाइकों से पैतृक गांव रानीपुरा जाने की कहकर निकला था। उसका पैतृक गांव मध्यप्रदेश के भिंड जिला के फूप थाना के तहत आता है। शहर से गांव जाने पर इटावा ग्वालियर मार्ग के मध्य चंबल नदी पड़ती है। जिसका एक किनारा इटावा जिले और दूसरा भिंड में आता है। चंबल पुल पार करने के बाद फूप थाना क्षेत्र की ओर विशाल अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी में नहाने लगा। तभी वह नदी में गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


विशाल के डूबने पर उसके दोस्तों से शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। फूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन में जुट गई। गोताखोरों की मदद लेकर पुलिस ने विशाल का शव बरामद कर लिया। यह खबर विशाल के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन फानन में मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिंड भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अविवाहित विशाल भदौरिया अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसने बीएससी कर लिया था। इस समय वह फोर्स में भर्ती की तैयारी में जुटा था। पिता महेश प्रताप गांव में मौजूद अपनी खेतीबाड़ी की देखरेख करते हैं। विशाल की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां ललिता देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें संभाला। मिलनसार स्वभाव के विशाल की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed