फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man murder after attack

युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Fri, 18 Aug 2017 11:24 PM IST
इटावा
इटावा Updated Fri, 18 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
young man murder after attack
अजहरुद्दीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

नुमायश के पास गुरुवार देर शाम दबंगों ने उधार के पैसों के विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकालगंज निवासी अजहरूद़्दीन उर्फ इन्नी(25) पुत्र इब्राहिम ने मलाजनी के पास स्थित बाला जी ढाबा के मालिक पीयूष यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी गिरधारी पुरा भरथना को पचास हजार रुपये उधार दिए थे। वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। बुधवार को उसने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो गुरुवार को पैसे देने का वादा किया। गुरुवार शाम करीब छह बजे पीयूष ने फोन कर इन्नी को रुपया लेने के लिए बुद्धा पार्क के पास बुलाया। इन्नी अपने दोस्त तंजीम पुत्र बशरुद्दीन पहलवान निवासी उर्दू मोहल्ला के साथ वहां पहुंचा। वहां पहले से करीब एक दर्जन साथियों के साथ पीयूष मौजूद था। जब इन्नी ने रुपये मांगे तो सभी ने दोनों पर ईंट पत्थर व हॉकियों से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को खून से लथपथ पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इन्नी ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

इन्नी के भाई अबरार अहमद ने पीयूष यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी गिरधारीपुरा भरथना, छोटू वर्मा पुत्र लाला, दीपू उर्फ दीपेश पुत्र विपिन कुमार निवासीगण पुरबियाटोला, रानू पुत्र शिवराम सिंह यादव निवासी पंसारीटोला, मनीष उर्फ कल्लू यादव पुत्र अपरवल सिंह निवासी आवास विकास कालोनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अंधेरे में ही करा लिया पोस्टमार्टम
इटावा। अकालगंज निवासी अजहरुद्दीन उर्फ इन्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने काफी सतर्कता दिखाई। हालांकि घटना शाम के समय हुई। देर रात 11 बजे इन्नी की मौत हो गई। पुलिस ने पीजीआई सैफई से शव को कब्जे में लिया और रात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह 5 बजे पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

फ ल की दुकान किए था इन्नी
 इन्नी फल की दुकान किए था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। रात को उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। कई व्यापारी उसके घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। 


आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम एसओ सिविल लाइन के नेतृत्व में व दूसरी स्वयं उनके नेतृत्व में लगी है। कई स्थानों पर दबिशें दी गईं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed