{"_id":"56936c215321d169c1cf06c197663aab","slug":"young-man-killed-in-broad-daylight-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नया शहर चौकी से मात्र तीस मीटर
विज्ञापन
दूर स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक को
दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर
गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो
गए।
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार भाग खड़े हुए। घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के देर से पहुंचने से खफा लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एएसपी, सीओ सहित क्यूआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मोहल्ला साबितगंज निवासी जवैर उर्फ शेरू (35) पुत्र हारुन कुरैशी चचेरे भाई कामिल कुरैशी की साबितगंज चौराहा के पास स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले के ही तीन युवक पहुंचे और शेरू के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी।
शेरू लहूलुहान होकर कुर्सी से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल हो गया।
आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग खड़े हुए। गोली लगने की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और शेरू को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सैफई रिम्स रेफर कर दिया।
घटनास्थल नया शहर चौकी से मात्र 30 मीटर दूर होने पर भी पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, एसएसआई कोतवाली रामवीर फोर्स के पहुंचे। मोहल्ले में तनाव देख सीओ सिटी ने सूचना आला अफसरों को दी।
इस पर एएसपी सर्वानंद यादव क्यूआरटी और इकदिल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
युवक पर जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त चौकी की पुलिस कहां गई थी। चौकी में पुलिस की गैर मौजूदगी के कारण ही लोगों में आक्रोश पैदा हुआ। लोगों का कहना था कि हमले के वक्त नया शहर चौकी में पुलिसकर्मी नहीं थे। गोली मारने के बाद हमलावर चौकी के सामने फायरिंग करते हुए भागे।
अगर पुलिस मौजूद होती तो हमलावरों को पकड़ा जा सकता था। इस संबंध में सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि घटना के वक्त चौकी के पुलिस कर्मी कहां थे, इसकी जांच कराई जाएगी। यह भी कहा कि किसी ने घटना की तुरंत सूचना पुलिस को नहीं दी।
युवक को गोली करने से मोहल्ले में तनाव और दहशत को देखते हुए घटनास्थल के पास पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। कारण हमलावर उसी गली के बताए जा रहे हैं, जिस गली में जुवैर रहता है। परिजनों ने बताया कि हमलावर शातिर किस्म के अपराधी हैं।
कभी भी ये दूसरी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी के चलते घटनास्थल व जुवैर के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात की गई है।