फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   villagers attack on je

ग्रामीणों ने जेई का सिर फोड़ा

Fri, 01 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
villagers attack on je
भरथना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे घायल जेई एसके गौड़। - फोटो : अमर उजाला

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर में शुक्रवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें जेई का सिर फूट गया और दो लाइनमैन घायल हो गए। जेई ने थाना भरथना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीणाें ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


ग्राम बिलौझा थाना हलधरपुर जनपद मऊ निवासी बिजली विभाग के अवर अभियंता एसके गौड़ शुक्रवार को टीम के साथ गांव खुशहालपुर में बकाया बिजली बिल वसूली और चेकिंग करने गए थे। उनके साथ संविदा लाइनमैन निर्मल कुमार, वीर बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह भी गांव गए थे। टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि शिवराज सिंह के नाम से एक किलोवाट घरेलू संयोजन स्वीकृत है। लेकिन मौके पर अनिल कुमार की सहज डेयरी के नाम से 6 किलोवाट भार चला रहा था। उससे डेयरी संबंधित कागजात मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सका।  इसी बात पर उसने गांव वालों को भड़काना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते दर्जनों गांव के लोग वहां आ गए और टीम पर लाठी डंडों से  हमला कर दिया। इसमें जेई का सिर फट गया। तथा उसे बचाने में लाइनमैन निर्मल कुमार और  वीर बहादुर सिंह भी घायल हो गए। किसी तरह वह टीम के साथ वहां से जान बचाकर भागे। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली कर्मचारी चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहे थे। अवैध वसूली का विरोध करने पर ग्रामीणों से उनका टकराव हुआ। उधर अवर अभियंता ने एसडीओ अवनीश कुमार को मामले की जानकारी दी है। ग्राम निवासी शिवराज सिंह, जीतू सिंह, अनिल कुमार समेत 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed