फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two women killed after rape

बलात्कार के बाद दो युवतियों की हत्या

Wed, 13 Sep 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 13 Sep 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two women killed after rape
फोरेंसिक टीम को निर्देशित करते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : amarujala

चकरनगर (इटावा)। दुष्कर्म के बाद दो युवतियों की हत्या कर दी गई। इनके शव मंगलवार को सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी के किनारे सिंडौस घाट पर मिले। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक युवती के मुंह में कपड़ा ठुंसा था। दूसरी की आंखें बाहर निकली थीं। शरीर पर भी चोटों के निशान थे। फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां पुल के नीचे फेंके गए हैं।

विज्ञापन


थाना सहसों के ग्राम सिंडौस में बकरी चरा रहे ग्रामीण ने क्वारी नदी के किनारे दो युवतियों के शव पड़े होने की जानकारी लोगों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सहसों व चकरनगर पुलिस के साथ एसडीएम मोहम्मद कमर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। एक युवती लाल रंग की लैगइन और पीले रंग का टॉप पहने थी। इसके हाथ व गर्दन में कलावा बंधा था। इसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
विज्ञापन


दूसरी युवती सफेद सलवार और कुर्ता पहने थी। हाथ में कलावा बंधा था। सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। आंखें बाहर निकली थीं। दोनों के कपड़े अस्त व्यस्त थे। इससे पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। गले पर कसाव के निशान से माना जा रहा है कि इनकी गला दबाकर हत्या की गई है। किसी वजनी चीज से सिर पर वार भी किए गए हैं। फोरेंसिक टीम के भी सबूत जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आसपास के गांववाले शवों की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। जिले के विभिन्न थानों के साथ ही भिंड और जालौन पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed