{"_id":"5aef406a4f1c1b62098b8987","slug":"two-troop-members-of-inter-state-thief-gang-rode","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो गुर्गे हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो गुर्गे हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 06 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते एसएसपी अशोक त्रिपाठी व पीछे चेहरा ढके पकड़े गए चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर में डकैती और ऊसराहार में सराफा की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका साथी भाग गया। पुलिस ने उनके पास से लूट व चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने दफ्तर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 मार्च की रात को बकेवर कस्बे में डकैती पड़ी थी। डकैतों ने खानाबदोशों के अलावा होमगार्ड के घर लूटपाट की थी। इसके अलावा सात फरवरी को ऊसराहार में सराफा की दुकान के ताले तोड़कर चोर लाखों की कीमत के जेवर चुरा ले गए थे। चोरों को पकड़ने के लिए बकेवर व ऊसराहार थाना पुलिस को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक बकेवर आलोक राय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग चंद्रपुरा के पास मौजूद हैं। उन्होंने एसओ ऊसराहार योगेंद्र शर्मा के साथ उस स्थान की घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे़ लोगों ने अपने नाम भोजपुर थाना कादर चौक बदायूं निवासी तारा उर्फ संजय उर्फ सुशील पुत्र दीपक व दूूसरे ने धनूपुरा थाना कादर चौक बदायूं निवासी रूप चंद्र पुत्र भंवर लाल बताया। पूछताछ में दोनों ने ऊसराहार व बकेवर में डकैती में डालने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वह भट्टे पर काम करने के बहाने आते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ चले जाते हैं। उन्हाेंने अपने भागे साथियों के नाम महेंद्र पुत्र धनी राम बाबूू लाल पुत्र राम पाल व पूरन पुत्र शंकर निवासी भोजपुर थाना कादर चौक जिला बदायूं बताए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर साढे़ ग्यारह हजार रुपये, एक तमंचा, एक बाइक के अलावा सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने बकेवर में डकैती व ऊसराहार में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
रेकी करने के बाद देते थे घटना को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि चोरो ने पूछताछ में बताया कि वह पहले रैकी करते और उसके बाद वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पकड़े बदल लेते थे। उन लोगों ने बताया कि वह इससे पहले बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल के अलावा अन्य राज्यों में भी चोरी की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
बाहर से आने वालों की होगी पहचान
एसएसपी ने बताया कि बाहर से जिले में काम करने के लिए आने वालों की पहचान की जाएगी । उन्हाेंने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए। क्योंकि बाहर से आने वाले लोग अपराध कर भाग जाते हैं। बाद में उनका कोई पता नहीं रहता है। भट्टा पर काम करने वाले लेबर के अलावा किराये पर रहने वालों व आटों चलाने वालों की अब पहचान की जाएगी।