फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two soldier clash, nine injured

दो सिपाही परिवार भिड़े, नौ लोग घायल

Thu, 08 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Thu, 08 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two soldier clash, nine injured
घायल सिपाही उदयप्रताप सिंह, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जनता कालोनी में दो सिपाही परिवार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने पुत्री के उत्पीड़न और उसे लेने जाने पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने हमला कर सामान लूटने का आरोप लगाया है। एसओ फ्रेंड्स कालोनी ने कहा कि तहरीर मिली है।

अलीगंज एटा थाने में तैनात सिपाही उदय प्रताप सिंह पुत्र बचान सिंह निवासी माखन पुर्वा बेला औरैया की पुत्री शिल्पी की शादी जनता कालोनी निवासी इटावा में तैनात सिपाही जयप्रकाश के पुत्र ऋषि यादव के साथ हुई थी। बुधवार को उदयप्रताप रिश्तेदार महेंद्र प्रताप सिंह निवासी करौंदा चांदी, पुत्र प्रिंस, कपिल देव निवासी अड्डा निहाल देसरमऊ, दीपक कुमार निवासी गोविंदनगर औरैया तथा फ्रेंड्स कालोनी के सिपाही इंद्र सिंह व जितेंद्र के साथ जयप्रकाश के आवास पहुंचे। किसी बात को लेेकर वहां विवाद हुआ और उनके बीच मारपीट होने लगी। इसमें उक्त लोगों के अलावा दूसरे पक्ष से जयप्रकाश यादव, उनकी पत्नी विमला, पुत्री अंकिता पत्नी कुलवंत यादव औरैया व ऋषि उर्फ गुड्डू घायल हुए।
विज्ञापन


घायल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शादी के कुछ  समय बाद ही जयप्रकाश अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। उसने शिल्पी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस कारण वह अपनी पुत्री को लेने गए थे। 2016 में सीओ एटा ने समझौता करा दिया था। 7 अप्रैल 2017 को शिल्पी को ऋषि लिवा लाया। उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। कुछ दिन से मायके वालों से बात कराना बंद करा दिया था। इस कारण वह अपनी पुत्री को लेने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन घर में घुसते ही ऋषि, उसके पिता जयप्रकाश, मां विमला व बहिन अंकिता ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। उनके साथ गए सिपाही इंद्र व जितेंद्र भी चोटिल हुए। वहीं जयप्रकाश का कहना है कि उक्त लोग घर आए और शिल्पी को ले जाने की बात कहने लगे। जब मैंने विरोध किया उक्त लोगों ने मुझे, मेरी पत्नी, पुत्री व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों ही पक्षों के घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। एसओ फ्रेंड्स कालोनी फईम अख्तर ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed