{"_id":"5c5b23a6bdec2205dc401d43","slug":"two-friends-die-without-helmet-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में बिना हेलमेट दो दोस्तों की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा में बिना हेलमेट दो दोस्तों की हादसे में मौत
Wed, 06 Feb 2019 11:42 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट तेज रफ्तार स्कूटी की सवारी ने दो दोस्तों से जिंदगी छीन ली। वैदपुरा थाने के सैफई रोड पर मंगलवार देर शाम ये दोनों ट्रक की चेसिस में स्कूटी घुस जाने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। बुधवार शाम दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक आईटीआई तो दूसरा बीएससी का छात्र था।
आईटीआई का छात्र अभिषेक कुमार (19) पुत्र सहदेव सिंह करहल थाना, मैनपुरी के कंचनपुर गांव रहने वाला था। मंगलवार शाम अभिषेक अपने दोस्त बढ़पुरा के उदी निवासी शिवम (18) पुत्र आनंद स्वरूप से मिलने स्कूटी से आया था। शिवम बीएससी का छात्र था। शाम करीब सात बजे अभिषेक घर जाने के लिए निकला तो शिवम भी उसके साथ हो लिया। स्कूटी अभिषेक चला रहा था। इस बीच अचानक स्कूटी आगे जा रहे ट्रक की चेसिस में जा घुसी।
वैदपुरा थाने के सैफई रोड पर भट्ठे के समाने हुए हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को खबर दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोटें आने से से दोनों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। बताया गया कि दोनों युवकों के पिता किसान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।