फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two criminal siege was finally picked up by police

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचे दो अपराधी

Wed, 12 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 12 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two criminal siege was finally picked up by police

सैंफई थाना पुलिस ने  दुमीला गांव के पास घेराबंदी कर सफारी से आ रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर उनके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पकड़ी गई सफारी कार भी चोरी की है। पुलिस ने बताया कि ये उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। एसओ सैफई रमेश चंद्र यादव मंगलवार की शाम को अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सफारी कार में सवार कुछ युवक गांव दुमेला के पास मौजूद है ।
विज्ञापन


इस पर पर उन्होंने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस की भनक लगते ही कार में सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो युवकों को धर दबोचा जबकि तीन युवक भाग गए। पकड़े गए युवकों के नाम अमित चौहान पुत्र जोगराज सिंह निवासी करपिया थाना बेबर व अरुण यादव उर्फ पिंटू निवासी एहलादपुर थाना करहल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में वे कार के कागजात भी नहीं दिखा पाए। उस पर इलाहाबाद का नंबर था। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी चोरी की है।


एसओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कार कहां से चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि भागे युवकों के नाम राहुल, अंकित व अजय उर्फ छोटू हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed