फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Twenty-four hours later, the robbers clue

चौबीस घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं

Fri, 10 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 10 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Twenty-four hours later, the robbers clue

शहर के मोहल्ले ओमपुरम कालोनी में बुधवार की रात हेडमास्टर के परिजनों को बंधक बनाकर तीस लाख का माल ले जाने के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


पुलिस ने टीचर के पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन उससे कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी। उन्हें रात में ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


डीआईजी कानपुर नीलाब्जा चौधरी ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नवसृजित फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम पुरम कालोनी निवासी हेडमास्टर ईश्वर दयाल गुप्ता  के मकान में चार लुटेरे बुधवार की रात उनके पड़ोसी के घर से होकर पहुंचे। वहां पर असलहों के दम पर परिवार के लोगों को उन्होंने बंधक बना लिया।

 इसके बाद उन्होंने एक घंटे तक लूटपाट की। इसके बाद उन्हीं की बाइक लेकर वह फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, लुटेरे घर से 11 लाख रुपये तथा करीब बीस लाख के जेवरात लूट ले गए हैं।

पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए ले गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। उन्हें रात में ही छोड़ दिया गया। वारदात को एसएसपी मंजिल सैनी ने काफी गंभीरता से लिया। लापरवाही बरतने पर उन्होंने इकदिल थाने में तैनात मुंशी भैयालाल यादव को सस्पेंड कर दिया।

साथ ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा को भी देर रात लाइन भेज दिया। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा दो अन्य टीमों को लगाया है। पुलिस लुटेरों का स्केच बनवाने की तैयारी भी कर रही है।

शुक्रवार को डीआईजी कानपुर नीलाब्जा चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को शीघ्र की लुटेरों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

फ्रेंड्स कालोनी थाने के उद्घाटन पर आए आईजी आशुतोष पांडे ने एसएसपी मंजिल सैनी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि टीचर इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखे था?

सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि पुलिस  पूछताछ के लिए पड़ोस में रहने वाली उस महिला को साथ ले गई थी जिसके घर से होकर लुटेरे शिक्षक के मकान पर गए थे। महिला से पूछताछ में कुछ निकलकर नहीं आया।

उनका कहना है कि टीचर ने पूछताछ में बताया है कि वह इतनी बड़ी रकम बोलेरो खरीदने के लिए घर में रखे था। लुटेरों का पता लगाने के लिए तीन टीमें लगी हैं। जल्दी ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा।

लूट में प्रयुक्त पल्सर का नहीं लगा सुराग
बकेवर। क्षेत्र के गांव बिजौली के पास पुत्र के साथ जा रही महिला से चेन लूटने में प्रयोग की गई पल्सर का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस  पल्सर की तलाश में जुटी है। 

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व बकेवर के पटेल नगर निवासी अर्जुन पाठक अपनी मां के साथ इटावा से बाइक से बकेवर लौट रहा था तभी पल्सर सवार लुटेरों ने बिजौली के पास से उनकी चेन लूट ली थी।


उन्होंने इसकी सूचना महिला थाने में दी। अर्जुन ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। उसने थाने जाकर पुलिस को नंबर नोट करा दिया था। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

उसने आरटीओ कार्यालय जानकारी की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ बकेवर ए के सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि बाइक पर पड़ा नंबर फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed