फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Twenty-four hours later, not even identified

चौबीस घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 01 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 01 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Twenty-four hours later, not even identified

मंगलवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास मिले दो शवों की गुत्थी अभी भी नहीं खुल सकी है। मरने वाले कौन हैं और उनके शव यहां कैसे आए इसको लेकर भी अभी रहस्य बरकरार है।

विज्ञापन


पुलिस की भाग दौड़ के बाद केवल इतनी जानकारी मिल सकी है कि ट्रक संख्या डब्लू बी 11 सी 2832 तथा उसके मालिक का नाम राजेश माली 195/198 2सी रोड, हावड़ा ज्ञात हो सका है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद सिंह यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि सबसे पहले मृतकों की शिनाख्त कराना है। इसके लिए हाइवे के ट्रोल प्लाजाओं से जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतराम टोल प्लाजा पर मिली लोकेशन के अनुसार ट्रक 30 जून को सुबह 2 बजकर 3 मिनट पर कानपुर की ओर गया है। इसके अलावा 12 जून से 30 जून के बीच ट्रक 4 बार टोल प्लाजा से गुजरा है। ट्रक 10 चक्का तथा आगे सफेद तथा बाकी लाल रंग का है। उखरेंड स्थित टोल प्लाजा से भी जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed